बिहार में लोजपा नेता और भाई की गोली मारकर हत्या

गया, 25 मई (आईएएनएस)। बिहार में गया जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक नेता सुदेश पासवान एवं उनके भाई सुनील पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, काचर पंचायत की निवर्तमान मुखिया एवं मुखिया प्रत्याशी माया कुमारी के पति एवं लोजपा नेता सुदेश पासवान दुआठ गांव में 30 मई को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अपनी पत्नी के लिए एक जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए पांच-छह अपराधियों ने सुदेश पासवान और उनके चचेरे भाई सुनील पासवान को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नक्सली से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक सुदेश पासवान लोजपा के डुमरिया प्रखंड इकाई के अध्यक्ष थे।

उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष फरवरी माह में लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493