अमेरिका में स्मार्टफोन बाजार की विकास दर घटकर आधी : रपट

न्यूयॉर्क, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में स्मार्टफोन बाजार की विकास दर 2015 में सालभर पहले के मुकाबले घटकर आधी रह गई। यह जानकारी एक नई रपट से मिली।

दस्ट्रीट डॉट कॉम के मुताबिक, उद्योग संघ सीटीआईए-द वायरलेस एसोसिएशन ने कहा कि गत वर्ष देश में स्मार्टफोन की संख्या बढ़कर 22.8 करोड़ हो गई, जो 2014 के 20.8 करोड़ से 9.6 फीसदी अधिक है।

रपट के मुताबिक, 2014 में स्मार्टफोन की संख्या 18.9 फीसदी बढ़ी थी।

सीटीआईए के रिसर्च पब्लिक अफेयर उपाध्यक्ष रॉबर्ट रोच ने एक बयान में कहा, “जैसे-जैसे संख्या बढ़ती है, विकास दर घटती जाती है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के आईफोन तथा अन्य गैजेट की बिक्री में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विश्लेषक एंजीलो जिनो ने कहा कि एप्पल अपने गैजेट में सुधार कर घरेलू बाजार में बिक्री में वृद्धि दर्ज कर सकती है।

जिनो ने कहा कि रपटों के मुताबिक, एप्पल अपने आईफोन के डिस्प्ले को एलसीडी से बदलकर ओएलईडी कर सकता है और इससे बिक्री बढ़ सकती है।

मार्च में समाप्त हुई तिमाही में एप्पल की आय में 2003 के बाद पहली बार गिरावट दर्ज की गई है।

कंपनी की आय अमेरिकी बाजार में करीब 10 फीसदी और चीन के बाजार में 26 फीसदी घटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493