रियो डी जेनेरियो, 25 मई (आईएएनएस)। सांतोस फुटबाल क्लब के खिलाड़ी लुकास लीमा आगामी कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में ब्राजील की टीम में खेलते नजर आएंगे।
इस टूर्नामेंट में उन्हें 10 नंबर की जर्सी में खेलते देखा जाएगा।
ब्राजील फुटबाल परिसंघ ने खबर की पुष्टि की।
लीमा (25) ने ब्राजील के लिए खेले गए आठ मुकाबलों में एक एक गोल दागा।
ब्राजील का सामना डेनवेर में 29 मई को पनामा से एक मैत्रीपूर्ण मुकाबले में होगा।
अमेरिका में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में चार जून को ब्राजील का सामना इक्वाडोर से होगा। इसका फाइनल मुकाबला न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में 26 जून को खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath