पटना, 25 मई (आईएएनएस)। केंद्र की जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया।
नीतीश ने बुधवार को पटना में पत्रकारों से कहा, “केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में देश के लिए कुछ भी नहीं किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी पांच साल के लिए प्रधानमंत्री चुने गए हैं। मोदी सरकार अपने शेष कार्यकाल में भी कुछ करेगी, इसकी उम्मीद नहीं है।”
उल्लेखनीय है कि केंद्र में मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर देश के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath