नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को हुई बैठक में 3627.47 करोड़ रुपये की लागत से पुणे-मिराज-लोंडा रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की लागत खर्च में प्रति वर्ष पांच फीसदी वृद्धि के साथ 4246.84 करोड़ रुपये होगी।
इस रेल लाइन की लंबाई 467 किलोमीटर होगी और यह परियोजना पांच वर्षो में पूरी हो जाएगी।
इस लाइन से लोगों की यात्रा की सुविधा मिलने के अतिरिक्त मिराज-लोंडा सेक्शन के आस-पास के उद्योगों को लाभ होगा। उद्योग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अतिरिक्त परिवहन क्षमता का उपयोग कर सकेंगे। इस लाइन के दोहरीकरण से पुणे-मिराज-लोंडा के बीच माल ढुलाई बोझ में कमी आएगी और रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी।
dharmpath.com dharmpath