नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दो वर्षो के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार अर्थव्यवस्था में सुधार सहित सभी मोर्चे पर विफल रही।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, “यह सरकार विज्ञापनों पर जीवित है। सरकार अर्थव्यवस्था में जान-फूंकने में पूरी तरह से विफल रही। रुपया का मूल्य गिर रहा है, महंगाई बढ़ रही है और रोजगार सृजन निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने प्रतिवर्ष 10 करोड़ लोगों के लिए रोजगार का वादा किया था, लेकिन रोजगार सृजन की दर सालाना केवल 1.32 लाख है।”
राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “दो साल निराशानजक रहे। सरकार की बड़ी उपलब्धियों में सामाजिक तनाव, भाजपा नेताओं को उकसाना, अनावश्यक विवाद और सामूहिक हिंसा शामिल हैं।”
dharmpath.com dharmpath