लंदन, 26 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के मशहूर नाटककार विलियम शेक्सपियर की चार किताबें बुधवार को लंदन के क्रिस्टी नीलाम घर में करीब 36.7 लाख डॉलर में नीलाम हुईं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टी में किताबों व पांडुलिपियों की अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख मार्गरेट फोर्ड ने कहा कि अमेरिका के प्राइवेट संग्रहकर्ता ने शेक्सपियर की चार किताबें प्राप्त की थीं। इनमें से उनकी किताब ‘फर्स्ट फोलिओ’ 26 लाख डॉलर में नीलाम हुई।
फर्स्ट फोलिओ में 36 नाटक हैं, जिनमें से 18 में ‘मैकबेथ’ और ‘द टेम्पेस्ट’ शामिल हैं।
‘सेकेंड फोलिओ’ 28 लाख डॉलर, तीसरी 53.3 लाख डॉलर व चौथी 69.88 डॉलर में बिकी।