सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम के निर्माण को लेकर चिंतित है फीफा

मास्को, 26 मई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था- फीफा ने सेंट पीटर्सबर्ग में बन रहे स्टेडियम के निर्माण कार्य के कुछ पहलूओं पर चिंता जताई है और उस पर ज्यादा सावधानी से काम करने की जरूरत पर जोर दिया है। 2018 में रूस में होने वाले फीफा विश्व कप की आधिकारिक बेवसाइट पर यह बात कही गई है।

खबर के मुताबिक, इस सप्ताह के शुरू में फीफा के मुकाबलों के निदेशक कोलिन स्मिथ ने सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम का दौर किया था। इसमें उनके साथ 2018 विश्व कप की आयोजक समिति के प्रतिनिधि भी थे।

रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया है, “सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम के दौरे के दौरान फीफा ने स्टेडियम के निर्माण कार्य पर चिंता जताई है और काम के लिए अच्छे समन्वय की जरूरत पर जोर दिया है। स्टेडियम के दौरे पर सेंट पीटर्सबर्ग शहर के अधिकारियों ने इस बात को दोहराया है कि मुकाबले की तारीख का ध्यान रखते हुए काम इस साल दिसंबर में खत्म कर दिया जाएगा। फीफा को शहर के अधिकारियों से अगले दो सप्ताह में मुख्य बिंदुओं पर जवाब मिलने की उम्मीद है।”

2018 विश्व कप का आयोजन 14 जून से 15 जुलाई तक 12 स्टेडियमों में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493