उप्र : बाइक चुराने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अपने शौक पूरा करने के लिए आरोपी वाहन चुराते थे और भोले-भाले लोगों व पढ़ने वाले छात्रों को 5000 से 1000 हजार रुपयों में बेच दिया करते थे।

एसपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्रांव निवी से देवरा मार्ग से बाइक चोर गुजर रहे है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्हें पांच बाइक सवार नजर आए। पुलिस टीम को देख पांचों बाइक सवार वहां से भागने की कोशिश करने लगे।

टीम ने किसी प्रकार उन्हें पकड़ लिया और जब बाइकों के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सके, जिसके बाद उन्हें पकड़कर थाने लाया गया, जहां उन्होंने सख्ती से की गई पूछताछ में मोटरसाइकिलेंचोरी करने की बात कबूल की।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोरों की पहचान उदय चौबे, राघवेंद्र सविता, नरेश कुमार कोरी और दिग्विजय पहिराहर व अंकित साह के रूप में की गई।

एसपी के अनुसार पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में बताया कि वे चोरी की गई मोटरसाइकिलों को वह कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को अपनी बातों में फंसा बेचते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493