मैगमा फिनकॉर्प देगी ‘एम स्कॉलर’ छात्रवृत्ति

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी मैगमा फिनकॉर्प लि. ने अंडर ग्रेजुएट छात्रों के लिए गुरुवार को ‘एम स्कॉलर’ छात्रवृत्ति दूसरी बार देने की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति कम आय वाले परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए मुहैया कराई जाएगी।

इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत, मैगमा 10,000 मासिक से कम की आय वाले परिवार के 50 प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करेगा। यह छात्रवृत्ति भारतीय छात्रों को दिया जाएगा जो तीन साल की अवधि के लिए है और हर साल इसका नवीनीकरण होगा।

मैगमा फिनकॉर्प लि. के सीएसआर हेड कौशिक सिन्हा ने कहा, “हर साल गरीब परिवार के प्रतिभाशाली छात्रों को निधि के अभाव में अपनी उच्चतम शिक्षा को मजबूरीवश छोड़ना पड़ता है। ‘छोटे सपनों में निवेश’ के हमारे उद्देश्य को जीवंत रखते हुए, मैगमा फिनकॉर्प लि. ने पिछले साल छात्रवृत्ति की शुरुआत की थी और 50 छात्रों को उनकी पढ़ाई जारी रखने का अवसर प्रदान किया था। छात्रों का चयन उनकी 11वीं के बोर्ड परीक्षा में आए नंबरों और उनके परिवार के सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर चुना जाएगा। हमारे पहले बैच में से, 15 स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग और 3 मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।”

इसके तहत 50 योग्य छात्रों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जो अगस्त 2016 से शुरू होगा। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्रों की उम्र 15 अगस्त 2016 को 20 साल या उससे कम होनी चाहिए।

आवेदक को उनके संबंधित स्टेट बोर्ड के स्कूल पासिंग आउट बोर्ड परीक्षा (क्लास 12वीं) में कम से कम 80 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए। दस हजार रुपये से कम की मासिक आय वाले परिवार के छात्र इस योजना के लिए आवेदन करने के योग्य हैं। इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2016 है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493