Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 लक्ष्मी रतन शुक्ला, कोलकाता के महापौर ममता मंत्रिमंडल में | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » भारत » लक्ष्मी रतन शुक्ला, कोलकाता के महापौर ममता मंत्रिमंडल में

लक्ष्मी रतन शुक्ला, कोलकाता के महापौर ममता मंत्रिमंडल में

कोलकाता, 26 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अबानी जोअरदार व जेम्स कुजुर तथा गायक इंद्रनील सेन मंत्री पद की शपथ लेंगे।

राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को राजभवन में मंत्रियों की सूची सौंपते हुए ममता ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 42 होगी।

मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरों में माकपा से तृणमूल में शामिल हुए अब्दुर रज्जाक मोल्लाह, सुवेंदु अधिकारी, सोवनदेब चटोपाध्याय, चुरामणि महतो, तपन दासगुप्ता, सिद्दिकुल्लाह चौधरी तथा आसिमा पात्रा के नाम शामिल हैं।

बनर्जी के दूसरे कार्यकाल में गोलम रब्बानी, बच्चू हंसदा, जाकिस हुसैन, संध्यारानी टुडु तथा रवींद्रनाथ घोष पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं।

लक्ष्मी रतन शुक्ला, कोलकाता के महापौर ममता मंत्रिमंडल में Reviewed by on . कोलकाता, 26 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ कोलकाता, 26 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ Rating:
scroll to top