ऑस्ट्रेलिया में 215 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने शुक्रवार सुबह पर्थ शहर के दो घरों पर छापा मारा। छापामारी में 215 किलोग्राम से अधिक क्रिस्टल मेथमफेटामिन (मादक पदार्थ) बरामद की। इस मादक पदार्थ को ‘आइस’ नाम से जाना जाता है।

215 किलोग्राम आइस अवैध मादक पदार्थ के अलग-अलग दो लाख भागों के बराबर है। बाजार में इसकी कीमत 15 करोड़ डॉलर बताई गई है।

डब्ल्यूए पुलिस के उपायुक्त गैरी ड्रिबेरगस ने कहा कि इस साल मेथमफेटामिन की सबसे बड़ी खेप जब्ती में 14 विदेशियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जिन दो घरों में छापामारी की गई, उनमें से एक घर से 150 किलोग्राम और दूसरे से 50 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493