कश्मीर मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 27 मई (आईएएनएस)। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पिछले दो दिन से चल रही मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। इस दौरान एक सैनिक की भी जान चली गई।

श्रीनगर में एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि आतंकवादी नौगाम क्षेत्र के टूट मार घली इलाके में मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि सेना को सूचना मिली थी कि आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की है। इसके बाद सेना ने गुरुवार पूर्वाह्न कार्रवाई शुरू की थी।

उन्होंने दोपहर 12.30 बजे बताया, “गुरुवार को दो आतंकवादी मारे गए और दो अन्य की मौत शुक्रवार को हुई। अभियान अब भी जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493