नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि पर मोदी ने श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “जवाहरलाल नेहरू को उनकी बरसी पर याद कर रहा हूं।”

अंसारी और सोनिया शुक्रवार सुबह शांति वन स्थित नेहरू की समाधि पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सुबह की प्रार्थना में शामिल हुए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा, “नेहरूजी के विचार, उनका नजरिया और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन और देश में जिन मूल्यों को बरकरार रखा, वो हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे और हमें प्रेरणा देते रहेंगे।”

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, अहमद पटेल और सी.पी. जोशी सहित अन्य चर्चित नेता भी नेहरू को श्रद्धांजलि देने शांति वन पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, “हम भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक सेवारत रहे प्रधानमंत्री को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हैं।”

कहा गया, “नेहरू दूरदृष्टा थे, जिन्होंने युवा व स्वतंत्र भारत को आत्मविश्वासी व आत्मनिर्भर होना सिखाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493