अनिल ‘1982-अ लव मैरिज’ के ‘कोई आए’ गीत से प्रभावित

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर फिल्म ‘1982-अ लव मैरिज’ के गीत ‘कोई आए’ से खासा प्रभावित हैं। इसके चलते उन्होंने गायिका कीर्ति किल्लेदार को शुभकामनाएं भी दी।

कीर्ति ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अनिल कपूर का एक वीडियो साझा किया, जिसमें अनिल ने कहा है, “कीर्ति मैंने अभी ‘कोई आए’ सुना। मुझे यह बहुत पसंद आया और मैं इसे बार-बार सुन रहा हूं। यह शानदार है और मुझे ‘1982-अ लव मैरिज’ का शीर्षक गीत भी पसंद है।”

खासतौर पर कीर्ति मराठी गीतों को लेकर प्रसिद्ध हैं। उन्होंने मशहूर गायक जावेद अली के साथ ‘कोई आए’ गाया है।

जावेद अली को ‘जश्न-ए-बहारा’ और ‘अर्जियां’ जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

फिल्म के मुख्य अभिनेता अमित कुमार शर्मा ने कहा, “मैं यह देखकर हैरान था कि अनिल कपूर के वीडियो में हमारी फिल्म के बारे में बात की गई। यह बहुत सम्मान की बात है कि अनिल कपूर जैसे अभिनेता को हमारी फिल्म से कुछ पसंद आया और मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों का दिल जीत लेगी।”

फिल्म रिलीज के बारे में अमित कुमार ने कहा, “हम जल्द ही फिल्म के रिलीज की तिथि घोषित करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493