स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस (एसएएसटीआईएनडी) के मुताबिक, यह पहला मौका है, जब चीन का अंतरिक्ष यान चांद पर उतरेगा, वहां से नमूनों को एकत्रित कर पृथ्वी पर वापसी करेगा। यह चांद पर खोज संबंधित प्रयासों का तीसरा चरण है।
वर्ष 2007 में चांद पर चांग 1 को भेजकर चंद्र अभियान का प्रथम चरण पूरा हो गया था।
चीन ने अपना प्रथम मानवरहित अंतरिक्ष यान ‘चांग 3’ 2013 में चांद की सतह पर उतारा था।
एसएएसटीआईएनडी के मुताबिक, चीन चांद के दूरस्थ स्थान पर पहुंचने वाला प्रथम देश बनने की योजना भी बना रहा है। इस अभियान को चांग-4 के जरिए पूरा किया जाएगा, जिसे 2018 में शुरू करने की योजना है।
इसकी 2020 तक मंगल की कक्षा में अंतरिक्ष यान पहुंचाने और एक रोवर तैनात करने की भी योजना है।
dharmpath.com dharmpath