स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस के मुख्य इंजीनियर तियान युलोंग का कहना है कि चीन के विभिन्न क्षेत्रों में उपग्रह प्रौद्योगिकी का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल हुआ है। इसमें कृषि, वानिकी, जल संरक्षण, आवास निर्माण, पर्यावरणीय सुरक्षा और आपदा राहत जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
तियान का कहना है कि चीन व्यावसायिक दूरसंवेदी उपग्रहों की दिशा में प्रगति कर रहा है। यह अगले पांच वषों में नागरिक इस्तेमाल के लिए राष्ट्रीय एयरोस्पेस बुनियादी ढांचा प्रणाली के निर्माण कार्य को पूरा करेगा।
चीन दूरसंवेदी, संचार, प्रसारक और नौवहन के लिए 2016 से 2020 तक लगभग 100 नए उपग्रह छोड़ेगा।
एयरोस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन एयरोस्पेस, उपग्रह एप और डेटा सेवाओं जैसे क्षेत्रों में निजी निवेश को भी आकर्षित कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath