उप्र : नाईक ने राजपाल कश्यप सहित 3 नामों को मंजूरी दी

लखनऊ, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विधान परिषद की तीन रिक्त सीटों पर नए सदस्यों के नाम को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. राजपाल कश्यप, अरविंद सिंह, डॉ. संजय लाठर का नाम राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजे थे।

राजभवन से जारी बयान के मुताबिक, इससे पहले राज्यपाल ने 29 अप्रैल को विधान परिषद के लिए बलवंत सिंह रामूवालिया, जहीर हसन ‘वसीम बरेलवी’ (साहित्य) और मधुकर जेटली (समाज सेवा) के नाम पर अपनी सहमति दी थी।

कश्यप के संबंध में कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगते हुए राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी भेजा था।

गौरतलब है कि राज्यपाल ने गत वर्ष दो जुलाई को डॉ. कमलेश पाठक, राम सिंह यादव, संजय सेठ, रणविजय सिंह, अब्दुल सरफराज खां, लीला कुशवाहा, जितेंद्र यादव, डॉ. राजपाल कश्यप और रामवृक्ष सिंह यादव के नाम राज्यपाल के पास अनुमोदन के लिए भेजे थे।

राज्यपाल ने इस सूची में से चार नाम राम सिंह यादव, लीलावती कुशवाहा, रामवृक्ष सिंह यादव और जितेंद्र यादव के नाम पर अपनी सहमति प्रदान की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493