बिहार : मोबाइल फोन बिगड़ने पर पिता ने ली बेटे की जान

औरंगाबाद (बिहार), 27 मई (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन बिगड़ जाने के कारण अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र को जमीन पर पटक दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

मृत बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गोलगरिबा गांव निवासी अनिल पासवान का मोबाइल फोन खराब हो गया था। घर लौट कर उसने परिजनों से फोन के बारे में पूछताछ की, तो घरवालों ने बताया कि उनका छोटा बेटा अनुज कुमार मोबाइल से खेल रहा था।

इस बात पर अपना आपा खोते हुए अनिल ने पत्नी देवंती देवी की गोद में खेल रहे बेटे को उठाकर सीधा जमीन पर पटक दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुटुंबा के थाना प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर हत्या की एक प्राथमिकी कुटुंबा थाने में दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493