इथोपिया के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति ने बधाई दी

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इथोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की सरकार और वहां के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस (28 मई) की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इथोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के राष्ट्रपति मुलातू तेशोम को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, “भारत सरकार, देश की जनता और मेरी ओर से आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको और इथोपिया संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे अत्यंत हर्ष हो रहा है। आम हित के क्षेत्रों में बढ़ते हुए संबंधों से भारत और इथोपिया के मध्य साझा सौहार्द्रपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं।”

उन्होंने कहा, “भारत और इथोपिया के मजबूत संबंध आपसी सम्मान और सूझ-बूझ पर आधारित हैं। मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के दरम्यान द्विपक्षीय सहयोग दोनों देशों की जनता के आपसी हितों के लिए आने वाले वर्षों में और मजबूत होंगे। मैं इस अवसर पर आपकी व्यक्तिगत भलाई और इथोपिया की मैत्रीपूर्ण जनता की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493