नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर तक बदली छा सकती है। कुछ क्षेत्रों में शाम तक बादल भी गरज सकते हैं।”
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 39 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath