टोक्यो, 28 मई (आईएएनएस)। जापान के टोक्यो में हानेदा हवाईअड्डे से शुक्रवार कोरिया के यात्री विमान के बाएं इंजन में आग लगने से उड़ान रद्द कर दी गई। इससे लगभग 70,000 लोगों को असुविधा हुई और 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बोइंग 777-300 टोक्यो से सियोल जाने वाली थी। रनवे पर विमान के उड़ान भरने से पहले ही बाएं इंजन में आग लगने का पता चला।
विमान में 302 यात्री और चालक दल के 17 सदस्य मौजूद थे। विमान को तुरंत खाली करा लिया गया।
पुलिस का कहना है कि इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि इस घटना में आतकंवादियों का हाथ है, जबकि कोरियाई विमानन कंपनी ने बाद में बयान जारी कर कहा कि इसके कारणों के बारे में जल्द ही पता लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath