ब्राजील में सामूहिक दुष्कर्म पर आपात बैठक

ब्रासीलिया, 28 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के अंतरिम राष्ट्रपति मिशेल टेमर ने रियो डी जनेरियो में 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए सामूहिक दूष्कर्म के मामले पर राज्यों के सुरक्षा मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई है।

इस घटना की व्यापक स्तर पर निंदा की गई है।

बीबीसी की रपट के अनुसार, 16 वर्षीय लड़की ने कहा है कि 21 मई को वह अपने प्रेमी के घर जा रही थी, और उसी दौरान उसका अपहरण किया गया और उसके बाद जब उसे होश आया तो उसने स्वयं को किसी दूसरे घर में कुछ अनजान लोगों के बीच पाया।

सोशल मीडिया पर जारी लड़की पर हुए हमले का 40 सेकेंड का वीडिया वायरल हो गया और इसे साझा करने वाले व्यक्ति के खाते को हटाने से पहले ही इस पर कई प्रतिक्रियाएं आ चुकी थीं।

पुलिस इस मामले में 30 संदिग्धों की खोज कर रही है। गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं, जिसमें से एक वारंट पीड़िता के प्रेमी के खिलाफ भी है।

टेमर ने महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा से निपटने के लिए संघीय पुलिस की एक इकाई बनाने का संकल्प लिया है।

अंतरिम राष्ट्रपति ने कहा, “मैं रियो डी जनेरियो में किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की पुरजोर निंदा करता हूं। इससे यह पता चलता है कि हम 21वीं सदी में भी इस प्रकार के अपराधों के बीच जी रहे हैं।”

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार, उसे होश 22 मई को आया और उसने स्वयं को घर में नग्न और घायल अवस्था में पाया। इसके बाद खुद को संभालते हुए वह अपने घर पहुंची।

पीड़िता ने बताया कि 22 मई को ही उसने देखा कि दुष्कर्मियों ने कुछ फोटो ट्विटर पर साझा की हैं।

फेसबुक पर जारी संदेश में पीड़िता ने कहा कि उसे मिले समर्थन के लिए वह काफी शुक्रगुजार है, क्योंकि उसे लगा था कि लोग उसे काफी गलत समझेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493