राम गोपाल के साथ कोई विवाद नहीं : अमिताभ

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। वर्तमान में फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्म ‘सरकार 3’ पर चर्चा कर रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनका राम गोपाल वर्मा के साथ कोई विवाद नहीं हुआ, बल्कि वह उनके खास दोस्त हैं।

‘टीई3एन’ के संगीत लांच के दौरान राम गोपाल और उनके बीच विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “पहली बात हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। क्या आप मुझे यह बात बता सकते हैं कि विवाद क्या है, शायद मैं सही जवाब दे पाऊं?”

उन्होंेने कहा, “ऐसा यहां कुछ नहीं है। वह मेरे खास दोस्त हैं। मुझे उनके साथ काम करना पसंद है। मैंने उनके साथ कई फिल्में की हैं। किसी समय मैं समझता था कि मैंने ज्यादातर फिल्में हृषिदा (ऋषिकेश मुखर्जी) के साथ की हैं, लेकिन एक दिन जब मैंने बैठकर गिनती करनी शुरू की तो मैंने पाया कि मैंने राम गोपाल वर्मा के साथ अधिक फिल्में की हैं।”

अमिताभ, राम गोपाल वर्मा के साथ ‘सरकार’, ‘डरना जरूरी है’, ‘निशब्द’, ‘राम गोपाल वर्मा की आग’, ‘सरकार राज’ और ‘रन’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

वर्मा ने ‘सरकार 3’ के बारे में पुष्ठि करते हुए कहा कि फिल्म में अमिताभ को आजकल के फैशन के अनुरूप ढाला जाएगा।

अमिताभ ने कहा, “मैं ‘सरकार 3’ के लिए उनसे बात कर रहा हूं। हम जल्द ही फिल्म पर काम शुरू कर देंगे।”

‘सरकार’ फ्रेंचाइजी में उनके बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्य राय बच्चन की महत्वपूर्ण भूमिकाएं रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493