‘7 ऑवर्स टु गो’ में आरजे रोहित वीर खलनायक

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार सौरभ वर्मा की आगामी फिल्म ‘7 ऑवर्स टु गो’ में खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले लोकप्रिय रेडियो जॉकी (आरजे) रोहित वीर का कहना है कि वह इस किरदार की पेशकश से काफी हैरान थे।

रोहित ने कहा, “मुझे जब खलनायक के किरदार की पेशकश की गई, तो मैं काफी हैरान था। मेरा व्यक्तित्व इससे बिल्कुल अलग है। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं जितना खुद पर भरोसा नहीं करता, निर्देशक ने मुझ पर उतना भरोसा किया।”

रेडियो सिटी के साथ आरजे के रूप में काम कर रहे रोहित ने कहा, “यह खलनायक सच में आपको हैरान कर देगा, क्योंकि यह काफी असली और इसके कारनामे असल जीवन के कई पात्रों से प्रेरित हैं।”

‘7 ऑवर्स टु गो’ मुंबई की कहानी पर आधारित एक रोमांचक फिल्म है।

फिल्म के लेखक और निर्देशक सौरभ ने बताया कि रोहित ने एक चतुर खलनायक का किरदार निभाया है, क्योंकि उन्हें चतुराई भरी चीजें करना काफी पसंद हैं और यह कहानी ऐसी घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके लिए वह स्वयं ही जिम्मेदार हैं।

सौरभ ने कहा, “मुझे अपने कलाकारों को चुनौती देना पसंद है और रोहित ने इसे स्वीकार किया है। उन्होंने फिल्म में काफी अच्छा काम किया है।”

फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493