मिशेल कैरिकॉम समिति के चैयरमेन पद से देंगे इस्तीफा

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 28 मई (आईएएनएस)। ग्रेनाडा के प्रधानमंत्री कीथ मिशेल, कैरिबियन समिति (कैरिकॉम) क्रिकेट प्रशासन की उप-समिति के चैयरमेन पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वह भविष्य में वेस्टइंडीज क्रिकेट के साथ काम नहीं कर सकते।

समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, मिशेल वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) की संरचना में बदलाव लाने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों में सबसे आगे थे। वह पिछले साल बारिटेयु रिपोर्ट के समर्थन में भी थे, जिसमें डब्ल्यूआईसीबी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की बात कही थी।

कैरिकॉम के डब्ल्यूआईसीबी के साथ हालांकि कई मुद्दों पर गतिरोध थे। मिशेल ने कहा कि वह अपने पद से हटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मिशेल ने शुक्रवार को कहा, “ऐसा लग रहा है कि हमने अपने विचार रख कर कोई गलत काम किया है इसलिए मुझे पीछे हटने की जरूरत है। मुझे कोई अहंकार नहीं है। मेरा एक ही लक्ष्य था, आमतौर सभी क्षेत्रीय नेताओं का एक ही लक्ष्य होता है और वह है वेस्टइंडीज क्रिकेट का भला।”

उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि मैं कब तक इस पद पर बना रहूंगा, क्योंकि मैं महसूस कर रहा हूं कि क्या हो रहा है। हमारे पास जो सही है वह करने का धैर्य है। हम आने वाले बच्चों के भविष्य के साथ नहीं खेल सकते। यह काफी हद तक भविष्य में आने वाले बच्चों के लिए है।”

मिशेल ने जोर देते हुए कहा, “मैं कोई खेल नहीं खेल रहा हूं। उनके साथ कौन खेल खेलना चाहेगा, यह उनका काम है। इसके लिए वह जिम्मेदार हैं। लेकिन मैं आपको एक बात कह देना चाहता हूं, चाहे मैं इस पद पर रहूं या नहीं, जहां तक है मैं इस पद पर नहीं रहूंगा, आप कीथ मिशेल को दोबारा वेस्टइंडीज क्रिकेट के बारे में बात करते नहीं सुनेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493