नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारत में अफ्रीकी नागरिकों पर हमले की आलोचना करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने शनिवार को कहा कि संभावित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं को देखते हुए ऐसा हमला एक गंभीर मुद्दा है।
येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं को देखते हुए दिल्ली में अफ्रीकियों पर हमला एक गंभीर मुद्दा है। भारत सरकार उन्हें दूर रखना नहीं चाह सकती।”
येचुरी की यह प्रतिक्रिया हैदराबाद में पार्किं ग स्थल के विवाद को लेकर एक नाइजीरियाई छात्र की कथित रूप से पिटाई करने के बाद आई है।
यह घटना दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक छोटे विवाद को लेकर कांगो के एक 23 वर्षीय नागरिक को पीट कर हत्या कर देने के कुछ ही दिनों बाद की है।
इस तरह के हमलों की घटनाओं ने दिल्ली में अफ्रीकी राजदूतों को नाराज कर दिया है। उन राजदूतों ने भारत सरकार से विरोध दर्ज कराया है। सरकार ने भारत में पढ़ रहे हजारों विद्यार्थियों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
कांगों के नागरिक पर हमले की डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की राजधानी किनशास में प्रतिक्रिया दिखी, जहां दिल्ली की घटना के बदले की कार्रवाई में भारतीय दुकानों को निशाना बनाया गया एवं कुछ भारतीय घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath