चीन से जर्मनी के बीच शुरू हुई मालगाड़ी सेवा

परियोजना की देखरेख करने वाली कंपनी के महाप्रबंधक शू योंगशिन ने कहा कि शिनजियांग की राजधानी उरुमकी से जर्मनी के औद्योगिक शहर दुइसबर्ग पहुंचने में मालगाड़ी को 10 दिनों का वक्त लगेगा। इस दौरान यह आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

मालगाड़ी शिनजियांग से रासायनिक उत्पादों जैसे टमाटर, सॉस तथा कपड़ों को ले जाएगा, जबकि आते समय यह वहां से खाद्य पदार्थ, फर्निचर, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल उत्पाद तथा स्वास्थ्य उत्पादों को लेकर लौटेगा।

मालगाड़ी का यह मार्ग चीन तथा यूरोप के बीच सबसे कम दूरी का मार्ग है, जो इसी तरह के अन्य मार्गो से लगभग दो हजार किलोमीटर कम लंबा है, जो यात्रा में दो से तीन दिनों के समय की बचत करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493