चिदंबरम, सिब्बल, जयराम कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम, कपिल सिब्बल, जयराम रमेश, अंबिका सोनी और ऑस्कर फर्नाडीस को राज्यसभा के लिए दो साल पर होने वाले चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया।

पार्टी ने सात राज्यों से जिन आठ उम्मीदवारों की सूची बनाई है, उसमें प्रदीप टमटा, विवेक तन्खा और छाया वर्मा शामिल हैं।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया है।

हाल के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को देखते हुए चिदंबरम को महाराष्ट्र से नामित किया गया है।

अंबिका सोनी को पंजाब से और ऑस्कर फर्नाडीस को कर्नाटक से बरकरार रखा गया है।

पार्टी ने जयराम रमेश को कर्नाटक से उच्च सदन में भेजने का निर्णय लिया है।

टमटा उत्तराखंड से, तन्खा मध्य प्रदेश से और वर्मा छत्तीसगढ़ से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493