विद्या ने ‘शोला जो भड़के’ पर लगाए ठुमके

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अपनी पहली मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ का संगीत जारी करने के मौके पर हुए कार्यक्रम में अभिनेत्री विद्या बालन ने ‘शोला जो भड़के’ गीत पर ठुमके लगाए।

इस फिल्म में उन्होंने गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा गीता बाली की भूमिका निभाई है।

यह गीत मूल रूप में अभिनेत्री गीता बाली और भगवान दादा पर फिल्माया गया था। इसके बाद इसे फिल्म ‘एक अलबेला’ के लिए दोबारा तैयार किया गया।

गीता बाली के बारे में विद्या ने कहा, “मैं गीता बाली की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। वह आंखों, उंगलियों, हाथों और कलाइयों का खूबसूरती से इस्तेमाल करती थीं। उनके गीतों में उनकी अभिव्यक्ति और मुस्कान झलकती थी।”

उन्होंने कहा, “मैंने उनकी भाव-भंगिमा को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है और मुझे लगता है कि मैं इसमें सफल रहीं हूं।”

मराठी फिल्म ‘एक अलबेला’ में भगवान दादा के कलाकार और निर्देशक के रूप में फिल्म करियर की यात्रा को दिखाया गया है।

भगवान दादा को फिल्म ‘अलबेला’ बनाने के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म की नायिका गीता बाली थीं।

शेखर सर्तेदल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एक अलबेला’ में मंगेश देसाई प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493