राहुल सिंह ने जन्मदिन पर गरीबों की मदद की

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता और दिवंगत अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के प्रेमी राहुल राज सिंह ने रविवार को अपना 32वां जन्मदिन गरीबों की मदद करके मनाया।

बताया गया है कि राहुल ने प्रत्यूषा की मौत के कारण अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पार्टी नहीं दी।

राहुल ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा प्यार वापस आए और मुझे बधाई दे। अगर वह यहा नहीं है तो यह दिन मेरे लिए हर रोज की तरह ही, दुखद है। मैं यह साबित करना चाहता हूं कि हमारा प्यार पवित्र था।”

प्रत्यूषा का शव 1 अप्रैल को उनके निवास पर पंखे पर लटका मिला था। आरोप लगाए गए कि उनकी इस खुदकुशी में कथित तौर पर राहुल की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

राहुल ने कहा, “लोगों को मेरी पूजा पर सवाल खड़ा करने का कोई अधिकार नहीं है। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि मेरी प्यारी को गरीबों का आशीर्वाद मिले, चाहे वह जहां कहीं भी हो।”

राहुल के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, “अतीत में जो कुछ हुआ है, राहुल उससे उबर नहीं पाए हैं।”

सूत्र ने कहा, “यह दिन (जन्मदिन) उनके लिए खास है लेकिन वह इसका जश्न नहीं मना रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने केक और तोहफे लेने से भी इनकार कर दिया है। वह दिन रात प्रत्यूषा को याद कर रहे हैं।”

प्रत्यूषा लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘बालिका बधू’ में आनंदी के किरदार से लोकप्रिय हुईं थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493