डेप स्वयं को बेदाग साबित करने के लिए देंगे साक्षात्कार

लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। घरेलू हिंसा का आरोप झेल रहे हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप अब स्वयं को बेकसूर साबित करने के लिए एक लंबा-चौड़ा टेलीविजन साक्षात्कार देने की योजना बना रहे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, डेप पर उनकी अभिनेत्री पत्नी एम्बर हर्ड ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। एम्बर ने पिछले सप्ताह अदालत में तलाक की अर्जी भी लगा दी। हालांकि डेप ने आरोप को सिरे से खारित करते हुए कहा कि एम्बर की नजर सिर्फ उनके पैसे पर है।

वह अब दूध का दूध पानी का पानी करना चाहते हैं और रॉक बैंड ‘हॉलीवुड वैंपायर’ के साथ अपना टूर पूरा होते ही एक साक्षात्कार देकर यह साबित करना चाहते हैं कि वह ‘राक्षस नहीं’ हैं।

डेप से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “वह पिछले सप्ताह की घटनाओं से हिले हुए हैं और कहानी का अपना पहलू बताना चाहते हैं। उनकी पूरी जिंदगी अर्श से फर्श पर आ गई है।”

फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि डेप का यह साक्षात्कार कौन लेगा। पूर्व में वह मशहूर शो मेजबान ओपरा विन्फ्रे को साक्षात्कार दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493