जेनिफर लोपेज ने 2.8 करोड़ डॉलर में घर खरीदा

लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। मशहूर गायिका जेनिफर लोपेज ने यहां बेल एयर में 2.8 करोड़ डॉलर में एक नया घर खरीदा है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर (46) ने यह घर अभिनेत्री सेला वार्ड से खरीदा है, जिसमें एक झील व एक तट है। सेला इस मकान को चार करोड़ डॉलर में बेचना चाहती थीं।

कहा गया है कि यह घर 13,000 वर्ग फुट में बना हुआ है और इसमें एक पुल के जरिये दाखिल हुआ जा सकता है।

जेनिफर ने पिछले साल हिडेन हिल्स स्थित अपने घर को 1.7 करोड़ डॉलर में बेचने का विज्ञापन दिया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में इसकी कीमत घटाकर 1.25 करोड़ डॉलर कर दी।

उन्होंने यह मकान 2012 में 82 लाख डॉलर में खरीदा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493