मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
तमिल फिल्म ‘ओके कनमणि’ की रीमेक में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इससे पहले दोनों ‘आशिकी 2’ में साथ काम किया था।
श्रद्धा ने ट्विटर के माध्यम से फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग पूरी हो जाने की जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने टीम के अन्य सदस्यों के साथ आदित्य और अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
श्रद्धा ने रविवार रात ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘ओके जानू’ की शूटिंग पूरी हुई, पूरी टीम याद आएगी।”
करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओके जानू’ की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है।
यह फिल्म अगले साल 13 जनवरी को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath