कुष्ठ रोग के खिलाफ सद्भावना दूत बने आर. माधवन

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आर. माधवन कुष्ठ और तपेदिक जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए लेपरा इंडिया संगठन के सद्भावना दूत बन गर्व महसूस कर रहे हैं।

माधवन ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, लेपरा इंडिया का सद्भावना दूत बन गौरवान्वित हूं। इसके जरिए दुनिया में यह प्रसार कर रहे हैं कि कुष्ठ रोग का इलाज है और किसी को भी इसके साथ जीने की जरूरत नहीं है।

लेपरा इंडिया एक गैर सरकारी संगठन है, जो तपेदिक, मलेरिया, एचआईवी / एड्स और सामुदायिक स्वास्थ्य और कुष्ठ रोग के क्षेत्र में काम कर रहा है।

माधवान को सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित 2016 की फिल्म ‘साला खडूस’ में देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493