जेनिफर लोपेज ने कराई बेटे से सिर की मालिश

लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे मैक्सीमिलियन डेविड मुजीज से अपने सिर की मालिश कराती एक तस्वीर साझा की।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, लोपेज ने यह तस्वीर शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर साझा की।

तस्वीर में लोपेज ने अपना सिर सोफे पर रखा है और दोनों आंखें बंद कर रखी हैं, जिसे देखकर लगता है कि वह काफी थकी हुई हैं। वहीं उनका बेटा मैक्सीमिलियन दूसरी तरफ बैठकर मां के सिर की मालिश कर रहा है।

लोपेज ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “शो के बाद मेरा बेटा मम्मा की देखभाल कर रहा है। अनमोल पल। प्यारा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493