‘बड़े भैया..’ से हर कोई जुड़ा महसूस करेगा : ऊष्मा

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री ऊष्मा राठौड़ ने कहा है कि उनका नया पारिवारिक शो ‘बड़े भैया की दुल्हनियां’ एक रचनात्मक अवधारणा है, और हर कोई इससे अपने को जुड़ा महसूस करेगा।

शो में दिखाया जाएगा कि एक परिवार के 14 सदस्य ‘बड़े भैया’ अभिषेक के लिए ‘परफेक्ट ब्राइड’ ढूंढ़ रहे हैं। बड़े भैया का किरदार प्रियांशु जोरा निभा रहे हैं। ऊष्मा, अभिषेक की मां के रूप में दिखाई देंगी।

ऊष्मा ने कहा, “मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की नई श्रृंखला ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ का हिस्सा बन कर खुश हूं। यह एक रचनात्मक अवधारणा है, जिससे हर कोई जुड़ा महसूस करेगा।”

उन्होंने कहा, “मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूं, जिसमें न सिर्फ मैं अभिनय करूं, बल्कि सीखूं भी। मुझे यकीन है कि यह शो मुझे समाज में कुछ अच्छा संदेश देने में मदद करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493