रबात, 31 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी मोरक्को की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रबात पहुंच गए हैं।
मोरक्को की समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ के मुताबिक, अंसारी सोमवार को रबात-सेल हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां राष्ट्राध्यक्ष अब्देलीलाह बेंकीराने ने उनका स्वागत किया।
अंसारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद संचार मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता मुस्तफा अल खलफी, संस्कृति मंत्री मोहम्मद अमीन सबीही और विदेशी मामलों एवं सहयोग मंत्री नासीर बॉरीटा ने भी उनका अभिवादन किया।
हामिद अंसारी 30 मई से एक जून तक की यात्रा के दौरान सरकारी अधिकारियों और सांसदों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath