मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। इमरान हाशमी की किताब ‘द किस ऑफ लाइफ’ के मराठी और हिंदी संस्करण का विमोचन जून में किया जाएगा। किताब उनके बेटे अयान की कैंसर से जंग और जीत पर आधारित है।
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। इमरान हाशमी की किताब ‘द किस ऑफ लाइफ’ के मराठी और हिंदी संस्करण का विमोचन जून में किया जाएगा। किताब उनके बेटे अयान की कैंसर से जंग और जीत पर आधारित है।
इमरान ने सोमवार को मुंबई में अंग्रेजी में किताब के विमोचन अवसर पर कहा, “अगले महीने किताब के हिंदी और मराठी संस्करण का विमोचन किया जाएगा। उसका इंतजार है।”
किताब लिखते समय अपने बेटे की बीमारी से जुड़े तनाव को फिर से महसूस करने के बारे में इमरान ने कहा, “जब हमने इसे एक किताब के रूप में पेश करने के बारे में सोचा, तो मुझे लगा कि फिर से वह सब महसूस करना बेहद तकलीफदेह होगा।”
इमरान ने कहा, “कुछ मामलों में पुरानी यादें ताजा हो गईं क्योंकि किताब केवल कैंसर के बारे में नहीं है, बल्कि यह मेरे कॉलेज, स्कूल के दिनों, दादी, पिता और परिवार के सभी लोगों से भी जुड़ी है।”
इमरान के साथ 21 वर्षीय लेखक बिलाल सिद्धिकी ने किताब का सह-लेखन किया है।
dharmpath.com dharmpath