डांटे ने किया श्हाल्के से करार

बर्लिन, 31 मई (आईएएनएस)। वूल्फ्सबर्ग के लिए खेलने वाले दिग्गज डिफेंडर डांटे ने अगले सीजन के लिए श्हाल्के के साथ करार किया है।

डांटे ने फ्री-एजेंट के तौर पर यह करार किया है।

33 साल के डांटे ने वूल्फ्सबर्ग में चार साल बिताए। अब वह दो साल के करार के तहत श्हाल्के से जुड़े हैं। वह इस क्लब के साथ जून 2018 तक रहेंगे।

श्हाल्के ने इस सीजन में जर्मन लीग में पांचवां स्थान हासिल किया। यह टीम यूरोपा लीग में खेलने की योग्यता हासिल कर चुकी है।

दूसरी ओर, वूल्फ्सबर्ग ने इस सीजन में आठवां स्थान हासिल किया और अब उसका ध्यान जर्मन लीग के अगले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493