रियो ने पैरालम्पिक मशाल रिले टूर का अनावरण किया

रियो डी जेनेरियो, 31 मई (आईएएनएस)। ब्राजील में सितम्बर में होने वाले पैरालम्पिक के लिए मशाल रिले का रूट तय कर लिया गया है।

यह मशाल रिले ब्राजील के पांच भूगोलीय क्षेत्रों के एक शहर को छुएगी। सात सितम्बर को इसका समापन रियो के मकराना स्टेडियम में होना है।

मशाल रिले एक सितम्बर को देश की राजधानी ब्रासिलिया पहुंचेगी। उससे बाद वह बेलेम, नटाल, ज्वाइनविले और साउ पाउलो में रुकेगी।

पैरालम्पिक के उद्घाटन समारोह में ब्राजील की संस्कृति की विविधता होगी।

आयोजकों ने कहा है कि पैरालम्पिक के लिए अब तक 720,000 टिकट बेचे जा चुके हैं जबकि 25 लाख टिकट अब भी उपलब्ध हैं।

टिकटों की कीमत तीन डॉलर है और इसे रियो 2016 की आधारिकारिक वेबसाइट के अलावा अधिकृत टिकट विक्रेताओं से खरीदा जा सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493