अफगानिस्तान : आतंकवादियों ने बसों से उतार 6 यात्रियों की हत्या की

काबुल, 31 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में मंगलवार को आतंकवादियों ने राजमार्ग पर तीन वाहनों को बीच रास्ते में रुकवार उनमें सवार छह अफगानी नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रांतीय पुलिस अधिकारी हिजरतुल्लाह अकबरी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि आतंकवादियों ने कोचा-ए-कजाकाह इलाके में जबरन तीन बसों को रुकवाया था।

अकबरी ने कहा, “हमलावरों ने दो दर्जन यात्रियों को अगवा किया और उन्हें पास के गांवों में ले गए। उन्होंने छह यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।”

अधिकारी ने कहा कि बसों में महिलाओं और बच्चों सहित 180 यात्री सवार थे। यह बस कुंदुज शहर से काबुल जा रही थी।

आतंकवादी संगठन तालिबान ने इन हत्या की जिम्मेदारी ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493