कपिल शर्मा से कुछ सीखिए : घई

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार सुभाष घई ने चर्चित हास्य कलाकार-अभिनेता कपिल शर्मा की उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर विख्यात हस्तियों का अपमान किए बिना साफ-सुथरा हंसी-मजाक करने पर तारीफ की है।

घई ने उनकी तारीफ उस वक्त की है, जब कॉमेडी ग्रुप ऑल इंडिया बकचोद (एआईबी) के तन्मय भट्ट अपनी वीडियो में ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर व ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर का अपमान करने के चलते जबर्दस्त आलोचनाएं झेल रहे हैं।

घई ने मंगलवार को ट्विटर पर कहा कि भारतीय दिग्गज हस्तियों का मजाक उड़ाए जाने से ‘बुरी तरह आहत’ हुए हैं।

उन्होंने लिखा, “भारत के लोग दिग्गज हस्तियों को लेकर मारे गए जोक्स से बहुत आहत हुए हैं..बड़ों का सम्मान करना सीखें। बस करें।”

घई ने कहा, “मौजूदा समय में ‘द कपिल शर्मा शो’ सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है। क्या उन्होंने (कपिल) कभी किसी वरिष्ठ हस्ती या दिग्गज का अपमान किया? उनसे कुछ सीखिए।”

घई ने पूर्व में कपिल शर्मा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493