फोक्सवैगन का शुद्ध लाभ 19.3 फीसदी घटा

फ्रैंकफर्ट, 31 मई (आईएएनएस)। जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फोक्सवैगन का शुद्ध लाभ 2016 की प्रथम तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 19.3 फीसदी घटकर 2.365 अरब यूरो (2.64 अरब डॉलर) रहा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, कंपनी ने मंगलवार को प्रथम तिमाही का परिणाम जारी किया। कंपनी का संचालन लाभ 3.4 फीसदी बढ़कर 3.44 अरब यूरो दर्ज किया गया।

बिक्री की सुस्ती और ईंधन उत्सर्जन घोटाले के कारण खराब हुई छवि के कारण कंपनी की बिक्री आलोच्य तिमाही में 3.4 फीसदी घटकर 50.964 अरब यूरो रही।

कंपनी का परिणाम जारी होने के बाद फ्रैंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 2.2 फीसदी गिरावट के साथ 134.85 यूरो पर कारोबार करते देखे गए।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैथियास मुलर ने प्रथम तिमाही परिणाम पर संतोष जताया क्योंकि कंपनी को पिछले कुछ महीनों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493