रितेश देशमुख दोबारा डैडी बने

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख दोबारा डैडी बन गए हैं। उन्होंने यह खुशखबरी ट्विटर पर शेयर की।

रितेश ने अपने बड़े बेटे रिआन की एक फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा, “हाय गाइज! मेरे आई व बाबा ने मुझे तोहफे में एक छोटा भैया दिया। अब मेरे सारे खिलौने उसके हैं। लव रिआन।”

रितेश ने ‘तुझे मेरी कसम’ (2003) से फिल्म जगत में कदम रखा था और तीन फरवरी, 2012 में अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा संग परिणय सूत्र में बंध गए थे। उनके पहले बेटे रिआन का जन्म 2014 में हुआ।

बॉलीवुड हस्तियों ने रितेश के दोबारा डैडी बनने की घोषणा करते ही उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।

-करन जौहर : रितेश व जेनेलिया को बहुत-बहुत बधाइयां। लड़का हुआ है।

-फराह खान : हे मेरे खुदा! मुबारक हो जेनेलिया व रितेश। प्यारे-प्यारे लोगों का परिवार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493