शादी मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि : हायेक

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। व्यवसायी फ्रांस्वा-हेनरी पिनॉल्ट के साथ 2009 में विवाह बंधन में बंधीं अभिनेत्री सलमा हायेक का कहना है कि शादी उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

लॉस एंजेलिस, 1 जून (आईएएनएस)। व्यवसायी फ्रांस्वा-हेनरी पिनॉल्ट के साथ 2009 में विवाह बंधन में बंधीं अभिनेत्री सलमा हायेक का कहना है कि शादी उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हायेक इस बात से उत्साहित हैं कि उनकी शादी प्यार से भरपूर है।

हायेक ने पत्रिका ‘रेड’ को बताया, “प्यार से भरपूर अच्छी शादी सबसे बड़ी उपलब्धि है। जहां मेरे पति हैं, वहीं मेरा घर है। वही मेरा घर हैं।”

हायेक (49) की आठ साल की बेटी वेलंटीना है। अभिनेत्री ने बच्चों को जिंदगी के हर पहलू में भाग लेने के लिए प्रेरित न करने के लिए माता-पिता की आलोचना भी की।

अभिनेत्री ने कहा, “आपको बच्चों को जिंदगी में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन आपको प्रयास करना चाहिए।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493