ब्रसेल्स में आतंकवादी हमले के बाद विदेशी छात्रों की आमद घटने का अनुमान

बेल्जियम के प्रसारणकर्ता ‘आरटीबीएफ’ के अनुसार, राजधानी ब्रसेल्स स्थित व्रीजी यूनिवर्सिटीट ब्रसेल में ‘एक्चेंज प्रोग्राम’ के लिए आवेदन देने वाले छात्रों की संख्या में करीब 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।

एएफएस के आंकड़ों के मुताबिक, आगामी 2016-17 सत्र के लिए एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 10 प्रतिशत आवेदन रद्द हुए हैं। अधिकांश अभिभावकों ने ब्रसेल्स में 22 मार्च को हुए आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षा हालातों को लेकर चिंता जताई है।

हालांकि फ्री यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रसेल्स के 8,000 विदेशी छात्रों में से किसी ने भी बेल्जियम छोड़ने के लिए आवेदन नहीं दिया है।

गौरतलब है कि ब्रसेल्स के जेवेंतम हवाई अड्डे और मीलबीक मेट्रो स्टेशन में 22 मार्च को हुए आत्मघाती हमलों में 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493