नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि मई महीने में उसकी बिक्री 11 फीसदी बढ़ी।
कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक मई में उसने 40,656 वाहन बेचे। यह संख्या एक साल पहले समान अवधि में 36,706 थी।
मई महीने में कंपनी के स्पोर्ट्स युटिलिटी वेहिकल, कारों और वैन की बिक्री आठ फीसदी बढ़कर 19,635 रही, जो एक साल पहले 18,135 थी।
कंपनी की घरेलू बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 36,316 वाहनों की रही, जो एक साल पहले 33,369 थी।
मध्य और भारी वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में कंपनी ने आलोच्य महीने में 501 वाहन बेचे।
निर्यात इस दौरान 21 फीसदी अधिक 4,043 वाहनों का हुआ।
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वाहन) प्रवीण शाह ने कहा, “अनुकूल मानसून भविष्यवाणी से निश्चित रूप से खरीदारों का उत्साह बढ़ेगा, जिससे वाहन उद्योग के हर क्षेत्र में विकास होगा।”
dharmpath.com dharmpath