पीबीओसी ने सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत बाजार में 95 अरब युआन नकदी बढ़ाई। रिवर्स रेपो के तहत पीबीओसी वाणिज्यिक बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है, जिसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि उसे सौदे के परिपक्व होने पर फिर से बैंकों को बेच दिया जाएगा।
पीबीओसी के बयान के मुताबिक, रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया। इसी यील्ड पर मंगलवार को भी पीबीओसी ने बाजार में 55 अरब युआन नकदी बढ़ाई थी।
वहीं, 70 अरब युआन का रिवर्स रेपो समझौता बुधवार को परिपक्व हो गया, जिससे बाजार में कुल नकदी वृद्धि 25 अरब युआन रह गई।
बुधवार को अंतरबैंक बाजार में रातभर वाली प्रमुख शंघाई इंटरबैंक ऑफर्ड रेट (शिबोर) 0.4 आधार अंक गिरावट के साथ 2.006 फीसदी रही। शिबोर उस दर को कहते हैं, जिस पर चीन के वाणिज्यिक बैंक एक-दूसरे को कर्ज देते हैं।
सात दिनों के ऋण वाली शिबोर भी 0.1 आधार अंक घटकर 2.337 फीसदी रही।
dharmpath.com dharmpath