इस्लामाबाद, 1 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल रहील शरीफ ने बुधवार को जोर देकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हार कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने साथ कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का अभियान ‘जर्ब-ए-अज्ब’ इस साल पूरा कर लिया जाएगा।
सेना प्रमुख ने संसद भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में पाकिस्तानी सेना की वर्तमान गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, “मैने पहले भी कहा था कि 2016 में आतंकवाद जड़ से उखड़ जाएगा।”
जनरल शरीफ ने कहा कि आतंकवाद पर 99 प्रतिशत काबू पा लिया गया है और शेष एक प्रतिशत भी पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath